शिवसेना के दर पर पुलिस

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

टीपीनगर एसओ के आश्वासन के बाद प्रदर्शन स्थगित, दलित महिला मामले में था प्रदर्शन का एलान, एसओ टीपीनगर अरुण मिश्रा पहुंचे

मेरठ। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मेरठ इकाई द्वारा पीड़ित दलित महिला को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद एस. ओ. टी पी नगर अरूण मिश्रा छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पहुंचे और प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर से मुलाकात कर एसएसपी कार्यालय का प्रदर्शन स्थगित करने को कहते हुए आश्वासन दिया कि जिस आरोपी ने धक्का देकर दलित महिला का गर्भपात किया है, उस आरोपी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

आखिर मान गए धर्मेंन्द्र तोमर

पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद शिवसेना के प्रदेश महासचिव किसी प्रकार मान गए। हालांकि उन्होंने दो टूक कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गयी और दलित महिला को इंसाफ नहीं मिला तो प्रदर्शन का विकल्प खुला है। एसओ ने उन्हें हर हाल में आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद धर्मेंन्द्र तोमर ने फिलहाल एसएसपी ऑफिस पर प्रस्तावित प्रदर्शन टाल दिया है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अवनीश आर्य, अमित भारती, रश्मी, कमल प्रजापति, अहसान कुरेशी, बोस सिद्धार्थ, दीपक कुमार, आकाश कन्नौजिया, रजत सिंह, सतवीर कश्यप, शौकत सलमानी, वरूण गुप्ता, मोहित कुमार, मदन पाल, अमित तोमर, किशन कटारिया, इरशाद, अनमोल लोधी, दीपक कुमार, विशाल वैशोनी, शाजिद खान, ओम प्रकाश, सुधा, दिव्यांनी, बिरजू, योगेश, टीटू, जसवीर सिंह, आदि शामिल रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *