PICEF की वर्कशॉप कल

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सीएमई में कई बेहद महत्वपूर्ण चिकित्सक रहेंगे मौजूद, नोएडा से मैंदाता से कैंसर रोग विशेषज्ञ भी होंगे शामिल, आयोजन चेयरमैन डा. संदीप ने दी जानकारी

मेरठ। एक फरवरी दिन रविवार को होटल क्रिस्टल पैलेस में होने जा रही पीआईसीईएफ की वर्कशॉप में कई जानेमाने चिकित्सक भाग लेंगे। इसमें मैंदाता से कैंसर रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी शनिवार को आईएमए में बुलायी गई प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के चेयरमैन डा. संदीप जैन ने दी। इस मौके पर सेक्रेटरी डा. अपार अग्रवाल, साइंटिफिक चेयरमैन डा. पीके गुप्ता व सीएमई कॉऑडिनेटर डा. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

ये रहेंगे मौजूद

डा. संदीप जैन ने बताया कि सीएमई का उद्घाटन एलएलआरएम मेडिकल के प्रिसिपल डा. आरसी गुप्ता, डा. एमके मित्तल,डा. अशोक कटारिया, डा. मनीषा त्यागी, डा. अदीप मित्रा व डा. दिनेश अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएमई में मैदांता के कैंसर रोग विशेषज्ञ सहित तमाम चिकित्सक सामान्य विषयों पर चर्चा करेंगे। जो पीपी स्टूडेंट व सभी चिकित्सकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। ये चिकित्सक भले ही किसी भी क्षेत्र से क्यों ना हों। सांय काल दिल्ली तथा यूपी स्टेट के सीनियर मेडिकल पदाधिकारी वॉलीडेक्टरी फंक्शन में मौजूद रहेंगे। इसमें आईएमए यूपी स्टेट के वर्तमान अध्यक्ष डा. राजीव गोयल भी मौजूद रहेंगे। डा. संदीप जैन ने बताया कि इसमें मेडिकल स्टूडेंट के लिए एक क्विज का भी आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *