मतलूब की छुट्टी अनिकेत जिलाध्यक्ष

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अनिकेत भारद्वाज को जिला संगठन का दायित्व, जिला पंचायत सदस्य हैं अनिकेत, कई जिलो के अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली/मेरठ। संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने मेरठ समेत कई जिलों में जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। मतलूब गौड की छुट्टी कर अनिकेत भारद्वाज को जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत संगठन में बड़े फेरबदल किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने मेरठ सहित पांच जिलों के जिलाध्यक्षों को बदला है। मेरठ में सबसे कम उम्र के अनिकेत भारद्वाज को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पंचायत सदस्य है अनिकेत

अनिकेत वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। मेरठ में मतलूब गौड़ के स्थान पर 29 वर्षीय अनिकेत भारद्वाज को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, मुजफ्फरनगर में संजय राठी, बिजनौर में ओमपाल कश्यप, अलीगढ़ में एडवोकेट कालीचरण और बदायूं में मुकेश चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा की तर्ज पर बदलवा

रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने भाजपा की तर्ज पर प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। शामली निवासी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक को हस्तिनापुर क्षेत्र (पश्चिम क्षेत्र) का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बुलंदशहर के राजीव चौधरी को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। काशी क्षेत्र में राम आसरे विश्वकर्मा और कानपुर क्षेत्र में नरेंद्र यादव को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कम उम्र में बड़ा दायित्व

मात्र 29 वर्ष की आयु में अनिकेत भारद्वाज को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से मेरठ के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने जातीय समीकरण साधने के साथ ही युवा नेतृत्व पर बड़ा दांव खेला है। एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और वह युवा लोकदल में राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।उनके पिता सोहित कुमार त्यागी (एडवोकेट) सरधना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, रालोद के जिला उपाध्यक्ष और युवा लोकदल के पूर्व प्रदेश सचिव रहे हैं। उनकी माता अंजना त्यागी भी सरधना के ग्राम इकड़ी की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *