हाल ही में लीक फाइलों में आया नाम, न्यूयार्क के मेयर की हैं मां, एक फिल्म की ‘‘आफ्टर पार्टी’’ में हिस्सा लिया था
नई दिल्ली/न्यूयार्क। मीरा नायर के नाम को लेकर फिल्म इंडस्ट्रीज ही नहीं भारतीयों की हाईप्रोफाइल सोसाइटी में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस सारे फसाद की वजह जेफरी एपस्टीन की फाइलें हैं। जिनमें उनका नाम आया है। जानकारों की मानें तो भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर ने दोषी यौन तस्कर घिसलेन मैक्सवेल के टाउनहाउस में एक फिल्म की ‘‘आफ्टर पार्टी’’ में हिस्सा लिया था। मीरा नायर का नाम इस फाइल में आने के निहितार्थ उनका जेफरी एपस्टीन कनेक्शन होना है। जो व्हाइट कॉलर सोसाइटी में इन दिनों अच्छा नहीं माना जा रहा है।
कौन है मीरा नायर
मीरा नायर लीक से हट कर फिल्म बनाने के लिए जानी जाती हैं। मीरा नायर प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक हैं (फिल्में जैसे मानसून वेडिंग, सलाम बॉम्बे!, द नेमसेक) मीरा नायर ओडिशा में जन्मीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिल्ममेकर हैं। हालांकि जिन फाइलों में नाम आया है गनीमत यह है कि उनमें मीरा नायर का नाम सेक्स को लेकर नहीं है। उनके खिलाफ कोई गलत काम, आरोप या गैरकानूनी गतिविधि का जिक्र नहीं है। फाइल से मिली जानकारी से यह भी साफ हो गया है कि एक फिल्म प्रमोशन से जुड़ी सामाजिक पार्टी थी, जहां कई सेलिब्रिटी और प्रभावशाली लोग मौजूद थे।
ममदानी से कनेक्शन
मीरा नायर की जो सबसे बड़ी पहचान है वो यह कि वह न्यूयॉर्क सिटी मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) की मां हैं। जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार दस्तावेजों में 21 अक्टूबर 2009 का एक ईमेल शामिल है, जो पब्लिसिस्ट पेगी सीगल (Peggy Siegal) ने एपस्टीन को भेजा था। ईमेल में बताया गया कि मीरा नायर की फिल्म “Amelia” (हिलेरी स्वैंक अभिनीत) की स्क्रीनिंग के बाद घिस्लेन मैक्सवेल (Ghislaine Maxwell – एपस्टीन की साथी, जो सेक्स ट्रैफिकिंग में दोषी ठहराई गई) के न्यूयॉर्क टाउनहाउस में एक आफ्टर-पार्टी हुई। मौजूद लोगों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (Bill Clinton), अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos), और अन्य हस्तियां शामिल थीं।