24 फरवरी शाम 6 बजे तक

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

UPSC CSE Notification 2026 जारी, काफी विलंब से जारी हुआ है नोटिफिकेशन, बेहद सावधानी से करें आवेदन

नई दिल्ली।UPSC CSE Notification 2026 जारी कर दिया है। इसके बाद यूपीएससी ने CSE, IFS, IAS परीक्षा 2026 के लिए 933 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी को शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसका नोटिफिकेशन पहले ही यानि 14 जनवरी को जारी किया जाना था। जिसे स्थगित कर दिया गया था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के साथ-साथ कई अन्य केंद्रीय सरकारी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

ये हैं मानदंड़

नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, प्रयासों की संख्या आदि जैसे विस्तृत पात्रता मानदंड दिए गए हैं। जिन्हें पूरा करने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ को नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। OTR पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भरकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। लॉग इन करें और आवेदन पत्र के भाग-I में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें। ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अपनी फोटो, हस्ताक्षर सहित अपलोड करें। अंत में यूपीएससी आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *