जिया का एल्विश से रोका या धोखा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

फैंस हैं कन्फ्यूज सच क्या है, यदि वाकई यह प्रमोशन है तो इस प्रकार से नहीं होना चाहिए था, इंडस्ट्रीज के कुछ सूत्रों ने किया संगाई का खंडन

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी-2 जीतने वाले एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई की खबरें वायरल हो रही हैं। इन्होंने वाकई सगाई कर ली है या फिर दोनों ही फैन्स को धोखा दे रहे हैं, इसीलिए पूछा जा रहा है कि जिया शंकर और एल्विश यादव का वाकई रोका या फिर धोखा

डायमंड रिंग की चमक

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एल्विश यादव ने जिया शंकर का हाथ थामा है। जो हाथ शामा है उसमें डायमंड की एक रिंग चमक रही है। दोनों के चेहरे पर लव में सब कुछ चलता है सरीखी मुस्कान बिखरी है। लेकिन दोनों के फैन्स कन्फ्यूज हैं कि माजरा क्या है। फोटो के नीचे एक कैप्शन भी वायरल हो रही है “मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया ❤️” और सबसे बड़ा झटका – जिया शंकर को टैग कर दिया! जिया ने भी वो स्टोरी अपने अकाउंट पर रीशेयर कर दी और हार्ट इमोजी लगा दिया → बस फिर क्या था… फैंस की तरफ से बधाइयाँ की बाढ़ आ गई → लाखों कमेंट्स – “Congratulations bhai”, “Finally”, “Best Jodi”

वाकई यह सच है या फिर.. वो

वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्रीज के कई सूत्रों ने सगाई की खबरों को एक सिरे से नकार दिया है। सूत्रों की यदि मानें तो दोनों JioHotstar के नए शो “Engaged: Roka Ya Dhoka Season 2” को होस्ट करने जा रहे हैं ये फोटो + रिंग + कैप्शन → शो का सबसे धांसू टीज़र है! अगर ये टीजर है तो फिर दोनों को इस प्रकार के टीजर से फैंस की नाराजगी का भी ध्यान या ख्याल रखना था।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *