
रालोद महिला प्रकोष्ठ ने किया स्वागत, सभी पदाधिकारी रहे मौजूद, अनिकेत ने जताया आभार
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज पहुंचे। स्वागत समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा/चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। दरअसल जिलाध्यक्ष पद पर अनिकेत की ताजपोशी के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जोशीला स्वागत
इसके पश्चात राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा अनिकेत भारद्वाज का भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजू चौधरी के निवास स्थान पर उनके नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वीना पुनिया ने अनिकेत भारद्वाज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, वहीं राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा प्रभारी ऋचा सिंह ने शॉल ओढ़ाकर नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान, पंजाब प्रभारी दिलप्रीत कोहली, राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ भावना यादव, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कवलजीत सिंह, प्रदेश महासचिव खालिद सुब्जवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बीना सिंह, प्रदेश महासचिव उर्मिला चौधरी, प्रदेश सचिव सरला सिंह, प्रदेश सचिव मायावती, रानी वर्मा, ममता, अनीला चौधरी, हेमलता सहित अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
अनिकेत ने जताया आभार
सभी वक्ताओं ने अनिकेत भारद्वाज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मेरठ जनपद में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम के लिए आभार जताया।