क्यों बंद है कैंट बोर्ड के वेबसाइट पब्लिक हो रही परेशान, ऑन लाइन टैक्स जमा करने वाले खा रहे धक्के, कैंट बोर्ड में कोई बताने को तैयार नहीं
मेरठ। कैंट बोर्ड की वेबसाइट पिछले कई दिनों की वजह से ऑन लाइन कार्य करने वाले परेशान हैं। जिनका वास्ता कैंट बोर्ड से पड़ता है, उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जिनकी डीलिंग ऑन लाइन होती है। हाउस टैक्स समेत तमाम ऐसे टैक्स होते हैं जो आमतौर पर लोग बजाए कैंट बोर्ड जाकर धक्के खाने के ऑन लाइन जमा करना ही बेहतर समझते हैं। और करते भी ऐसा ही हैं, लेकिन जब भले ही वजह कोई भी हो, कैंट बोर्ड की साइट ही बंद होगी तो फिर लोग किस प्रकार से ऑन लाइन टैक्स जमा कर पाएंगे। इसके अलावा डिजिटल युग में केंंद्र सरकार के किसी दफ्तर खासतौर से जिस दफ्तर का संबंध सीधे सेना से हो, उसकी साइट का बंद हो जाना इस पर तमाम तरह के सवाल उठने लाजमी हैं।
क्या है जिसकी पर्दादारी है
और पूछा भी जाना चाहिए कि ऐसी क्या है जिसकी पर्दादारी है। क्यों साइट बंद चल रही है। क्योंकि लोगों का आमतौर पर मानना है कि यदि तकनीकि वजह होती तो कैंट बोर्ड इतना तो सक्षम है कि साइट को चालू कराकर लोगों को राहत दिला सके, फिर क्या वजह हो सकती है और किससे पर्दादारी की जा रही है जो कैंट बोर्ड अपनी साइट नहीं शुरू करा पा रहा है। साइट बंद होने की वजह भले ही कैंट अफसर कुछ भी क्यों ना बताते हों, लेकिन इसके चलते ऑन लाइन कार्य करने वालों को मुसीबत उठानी पड़ रही है।