विरोध हिन्दू सम्मेलन में जिसने सुना उसने सराहा, हिन्दुओं के संगठित होने पर दिया बल, बताया क्यों जरूरी है संगठित हिन्दू
भारत माता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को संगठित होना होगा-अनिल जी, बताया क्यों जरूरी है हिन्दुओं का संगठित होना
मेरठ: नानाजी देशमुख नगर मेरठ महानगर पश्चिम के मेरठ क्लब, रक्षापुरम में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2000 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत नानाजी देशमुख नगर की सभी बस्तियों सेप्रत्येक बस्ती के हिंदू भाई और बहने सम्मिलित हुई ।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि परम पूज्य आचार्य सतवीर जी रहें जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय अनिल जी प्रांत प्रचारक मेरठ प्रांत उपस्थित रहे।
अनिल जी का उद्बोधन
विशिष्ट अतिथि अनिल जी ने संघ के शताब्दी वर्ष में समाज के लिए प्रस्तावित पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत माता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को संगठित होना होगा। परिवार में साथ भोजन, भ्रमण, पारंपरिक वेशभूषा, स्वदेशी भाव और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि परम पूज्य आचार्य सतवीर जी नेअपने संबोधन में राष्ट्रप्रेम को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि आरएसएस राष्ट्र निर्माण की सशक्त धारा है, जो हिन्दूओं को संगठित करने में लगा है और हिन्दू संगठित हो रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी हिंदू जनों से अपने बच्चों में गौसेवा का भाव, संस्कार और सकारात्मक सोच जगाने का का आह्वान किया।
इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज जी, रणबीर जी, अम्बरीष जी, पारस जी, मोहित जी, सुशील जी आदि हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति अनेकों पदाधिकारियों व समिति सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। सम्मेलन में सांसद अरुण गोविल, एम एल सी धर्मेन्द्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी सहित अनेको भाजपा जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।