बिजली विभाग के खिलाफ बैक टू बैक अभियान

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एलान, सीएम व सीएमडी पावर को लिखे खत, व्यापारियों का ना हो उत्पीड़न

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापार मंडल कार्यालय नई मोहनपुरी पर हुई। बैठक में बिजली विभाग की व्यापारी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा कुछ कठोर निर्णय लिए गए। लोकेश अग्रवाल ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। इसलिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश को व्यापारी हितों के लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो किया जाएगा।

ये लिए गए निर्णय

लोकेश अग्रवाल ने बताया कि 11 फरवरी प्रातः 11:00 बजे मुख्य अभियंता वितरण द्वितीय (देहात) के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर व्यापारी समस्याओं की हल करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। 13 फरवरी को 11:00 बजे प्रातः मुख्य अभियंता वितरण प्रथम नगरीय के कार्यालय पर व्यापारी समस्याओं को हल करने के लिए धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। 14 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को शाम के 3:00 बजे से व्यापार मंडल की मेरठ महानगर व जिला इकाई की बैठक व्यापार मंडल कार्यालय जी 8-9 मीनाक्षीपुरम मवाना रोड मेरठ पर आयोजित की जाएगी। 19 फरवरी बृहस्पतिवार को व्यापारी समस्याओं के लिये मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ व मुख्य कार्यकारी अधिकारी खत भेजे जाएंगे।

व्यापारी फर्स्ट

लाेकेश अग्रवाल ने कहा कि उनके लिए व्यापारी प्रथम है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उनका संगठन चुप बैठने वाला नहीं है। उन्हाेंने पीवीवीएनएल के उच्च पदस्थ अधिकारियों से आग्रह किया कि ऐसा कुछ ना किए जाए जो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य हो।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *