फीडर ही चोरी कर ले गए बदमाश

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सिवाया बिजली घर में 200 खंबो का तार चोरी, पूरा फीडर गायब होने से महकमे में हड़कंप, मुकदमा कराया दर्ज

मेरठ। जनपद के पल्लवपुरम एरिया में लगभग 200 खंबो का तार चोरी कर लिया गया है। इतनी बड़ी चोरी के बाद माना जा रहा है कि पूरा फीडर ही चोरी कर लिया गया है। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद लगभग पूरा एक फीडर खत्म माना जा रहा है। करीब दो सौ खंबों का तार चोरी की इस घटना से पीवीवीएनएल को करोड़ों की वित्तीय हानि हुई है।

पेशेवर गिरोह का हाथ संभव

बड़ी चोरी की इस बड़ी वारदात में किसी पेशेवर गिरोह का माना जा रहा है, लेकिन साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी प्रश्न चिह्न खड़े करता है। सवाल पूछा जा रहा है कि क्या वे अपने क्षेत्र में पर्याप्त पेट्रोलिंग नहीं कर रहे हैं, जिसे इस प्रकार की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। सबसे ज्यादा चोरी सिवाय बिजलीघर के भराला फीडर पे हुई है। जिसका लगभग पूरा ही सफाया हो गया है, पिछले माह जानी थाना क्षेत्र के लोहद्दा व नगला जमालपुर गांव के जंगलों से भी लाखों रुपये का तार चोरी हुआ था और अब दौराला थाना क्षेत्र के अंतरगत लाखों रुपये का विद्युत तार चोरी हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *