आप ने फूंकी ट्रेड डील की प्रतियां

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से धक्का मुक्की, राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर किया प्रदर्शन

मेरठ। अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जोरदार व व्यापक प्रदर्शन किया। उन्होंने यह ट्रेड डील देश के लिए घातक बताते हुए इसको रद्द किए जाने की मांग की गयी। संगठन के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया।

ट्रेड डील की फूंकी प्रतियां

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के उपरांत, जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें इस ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोलकर देश के किसानों के ‘डेथ वारंट’ पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने इसे ‘ट्रेड डील’ नहीं, बल्कि ‘थ्रेट डील’ बताया।

भारत में अमेरिका टैक्स फ्री क्यों

चौधरी ने यह भी बताया कि नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स-फ्री एंट्री मिलेगी। पार्टी ने इसे देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय करार दिया है।आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि देश के स्वाभिमान, आर्थिक संप्रभुता और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी ने सरकार की हर जनविरोधी नीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की बात कही।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *