संगठन भी जुटा है तैयारियों में

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

22 को आना है पीएम मोदी व सीएम योगी को मेरठ, मोहद्दीनपुर टाउनशिप में रैली, रैपिड की मिलने जा रही है सौगात

नई दिल्ली/मेरठ। 22 फरवरी के पीएम मोदी व सीएम योगी के कार्यक्रम में भाजपा संगठन भी जुट गया है। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा 23 फरवरी को की जाएगी साथ ही दायित्व तय किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को नमो भारत के बचे हुए हिस्से और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। वे मेरठ साउथ से मेरठ मेट्रो की यात्रा करेंगे और इस दौरान छात्र-छात्राओं व कॉरिडोर में कार्यरत श्रमिकों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री जिस तीन डिब्बे वाली ट्रेन में यात्रा करेंगे, उसमें छात्र-छात्राओं के साथ श्रमिक भी मौजूद रहेंगे। वे मेरठ साउथ स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर शताब्दीनगर स्टेशन से बेगमपुल तक जाएंगे। इसके बाद ट्रेन से ही वापस मेरठ साउथ स्टेशन लौटेंगे। वहां से कार द्वारा मोहिउद्दीनपुर रैली स्थल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

हेलीकॉप्टर से मोहद्दीनपुर

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11:25 बजे दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा मोहिउद्दीनपुर में रैली स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद वे मेरठ साउथ स्टेशन जाएंगे, जहां नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री यहां से बच्चों के साथ मेरठ मेट्रो में सवार होकर बेगमपुल तक जाएंगे। सभी स्टेशनों पर उनका स्वागत किया जाएगा। बेगमपुल से वे ट्रेन से ही वापस लौटेंगे। विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले शहर वासियों को मेट्रो की सौगात

रैली की तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोहिउद्दीनपुर में मेडा द्वारा विकसित की गई न्यू टाउनशिप पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इसी टाउनशिप का भूमि पूजन किया था। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री शहरवासियों को नमो भारत (रैपिड) और मेट्रो की सौगात दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *