किसी क्रिकेटर राष्ट्र के लिए बताया अशोभनीय, क्रिकेट खेल सकते हैं हाथ नहीं मिलाएंगे, फिर क्रिकेट भी मत खेलाे, मसलन पैसा चाहिए
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर संंजय मांजरेकर की फटकार और नसीहत के बाद भी आदत में सुधार नहीं हुआ। संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के प्लेयर से हाथ ना मिलाने को वाहियात बताया। पहले महिला क्रिकेट टीम और अब बॉयज ने भी ऐसा ही किया। इस पर लोग भी भड़के हुए हैं, उनका कहना है कि खिलाड़ियों को पैसा चाहिए और कुछ नहीं।
पुलवामा अटैक के बाद पानी और साथ-साथ नहीं, लेकिन खेल सकते हैं
पुलवामा पर वैलेंटाइन डे के दिन हुए हमले के बाद भारत की ओर से एलान किया कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। खूब बयानबाजी की गयी, लेकिन इसके बाद एलान कर दिया गया कि क्रिकेट होगा। मसलन पाकिस्तान को कोसेंगे भी और क्रिकेट से पैसा भी चाहिए। संजय मांजरेकर ने प्लेयर्स को इन्हीं सब बातों के लिए फटकार लगायी थी, लेकिन उनकी नसीहत के बाद भी रवैया नहीं बदला। महिला प्लेयर्स के बाद अब बॉयज ने भी वहीं किया।
फिर खेल ही क्यों रहे हो
संजय मांजरेकर की नसीहत के बाद यह बात ट्रेंड करने लगी है कि यदि पाकिस्तान को सबक ही सिखाना है तो फिर उसके साथ कोई संबंध नहीं यहां तक कि खेल का भी संबंध नहीं होना चाहिए। लेकिन खेल में अथाह पैसास है, इसलिए खेल से गुरेज नहीं है। यह दोहरा आचरण किस लिए भाई। लोग कह रहे हैं यह दोहरा धन वर्षा के लिए है।