इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कई देशों के मेहमान भी थे मौजूद, पीएम मोदी ने किया मेहमानों का स्वागत, भारत के विकास की नजर आयी झलक, टेक्नॉलाजी में तेजी से बढ़ते कदम

नई दिल्ली।राजधानी के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 और एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 5 बजे इस ऐतिहासिक इवेंट का शुभारंभ किया। ये समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और ये पहली बार है जब ऐसा बड़ा ग्लोबल AI इवेंट ग्लोबल साउथ (भारत) में हो रहा है। इसमें पीएम मोदी के भाषण को सभी ने सराहा और कहा कि यह वाकई शानदार था। इसमें कई विदेशी मेहमानों के साथ पीएम पहुंचे थे।

ये रहे थे मौजूद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 बीस देशों के नेताओं के साथ पीएम मोदी पहुंचे थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (जो भारत दौरे पर हैं), ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा सहित 7 देशों के राष्ट्रपति/उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री पहुंचे हैं। गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट के ब्रैड स्मिथ, क्वालकॉम और अन्य बड़े नाम शामिल। करीब 2 लाख लोग (विजिटर्स, एक्जिबिटर्स, डेलिगेट्स) शामिल होने की उम्मीद। 300+ एक्जिबिटर्स, पैनल डिस्कशन, कीनोट्स, राउंडटेबल्स।

थीम

इस समिट की थीम की यदि बात करें तो “People, Planet, and Progress” – AI को रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स (खेती, हेल्थकेयर, एजुकेशन, क्लाइमेट) सॉल्व करने के लिए इस्तेमाल पर फोकस। भारत AI में ग्लोबल लीडर बनने और ग्लोबल साउथ की आवाज बनने का दावा।

पीएम ने किया स्वागत

पीएम मोदी ने ग्लोबल लीडर्स का स्वागत किया, युवा पावर और टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट पर जोर दिया। फ्रांस के साथ राफेल डील (₹3.6 लाख करोड़) और डिफेंस कोऑपरेशन पर भी चर्चा। दिल्ली में भारत मंडपम के आसपास भारी ट्रैफिक रेस्ट्रिक्शन्स, मेट्रो/पार्किंग सुविधाएं प्रभावित किया। ये इवेंट भारत की AI एम्बिशन को दिखाता है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *