इंतजार खत्म RRB ग्रुप आंसर की जारी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इंतजार खत्म आ गयी है RRB ग्रुप आंसर की, जिन्होंने दी है परीक्षा वो रहे तैयार, आंसर की से मिलान करें अपने आंसर

नई दिल्ली। RRB ग्रुप आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की जांचते समय बेहद सावधानी बरतें। जो निर्देश दिए गए हैं, उनका शिद्दत से पालन किया जए। आंसर की इस भर्ती परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। मेहनती उम्मीदवारों के लिए यह बेहद अच्छी खबर है। आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 17 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे RRB ग्रुप-D भर्ती परीक्षा 2024 (विज्ञापन संख्या 08/2024) की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcgd.gov.in और rrb.digialm.com पर जाकर आंसर-की, प्रश्न-पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की देखने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तर मिलाकर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

10 फरवरी को परीक्षा पूरी

RRB ग्रुप डी का CBT (Computer Based Test) आधिकारिक तौर पर 10 फरवरी 2026 को खत्म हुआ और उम्मीदवार की आंसरशीट भी जारी कर दी गयी है। ज्यादतार उम्मीदवारों ने अपने आंसरों का संभवत मिलान कर लिया है। आंसरशीट से अपने आंसर मिलान करने का काफी समय सभी मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 फरवरी को रेलवे ग्रुप डी आंसर की 2026 का लिंक शाम के वक्त एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपत्ति दर्ज करने का मौका

आंसरशीट जारी होन के बाद यदि किसी उम्मीदवारों को अपने आंसर को लेकर कोई शंका है तो उसका समाधान का भी मौका दिया गया है। इसको लेकर उम्मीदवार अपनी आपत्ति को 23 फरवरी तक ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए उम्मीदवार को प्रति आपत्ति पचास रुपए फीस तय की गयी है। यदि आपकी आशंका या कहें कि आपत्ति सही पायी जाती है तो जो पचास रुपए फीस के जमा किए गए हैं वो वापस कर दिए जाएंगे। यह भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *