सलीम खान के लिए करें दुआ

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सलमान खान के पिता आईसीयू में एडमिट, पूरा परिवार हॉस्पिटल में मौजूद, हालात को बतायी है स्थिर, तमाम हस्तियां मौजूद

नई दिल्ली। शोले फिल्म के डॉयलाग राइटर व बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बताया गया है कि मंगलवार की रात को अचानक उनकी तबियत खराब होने लगी। उसी वक्त फैमली डाक्टर आए और उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में ले गए। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में एडमिट कर दिया गया। बुधवार सुबह, अरबाज खान के बाद डॉ. जलील पारकर भी लीलावती पहुंचे हैं। इनकी देखरेख में ही सलीम खान का इलाज चल रहा है।

डाक्टरों की पूरी टीम की निगरानी में

आईसीयू में एडमिट सलीम खान के सेहत की निगरानी डाक्टरों की पूरी टीम कर रही है। न्‍यूरोलॉजिस्‍ट, कार्डियोलॉजिस्‍ट, न्‍यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्‍सपर्ट समेत स्‍पेशलिस्‍ट इस टीम का हिस्सा हैं। लीलावती के बाहर उनसे मिलने वालों की भीड़ है लेकिन डाक्टर अभी इजाजत नहीं दे रहे हैं। सलीम साहब के दामाद अतुल अग्‍न‍िहोत्री भी अस्‍पताल पहुंचे हैं। आईसीयू में परिवार के कुछ खास लोगों को ही जाने की इजाजत दी गयी है। सलीम खान की तबियत की खबर वायरल होने के साथ बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक हॉस्पिटल पहुंच गए है। उनकी सेहत को लेकर दुआएं की जा रही हैं।

परिवार सलीम के साथ

सलीम खान के साथ उनका पूरा परिवार है। बेटे सलमान खान, अरबाज खान, बहू शूरा खान से लेकर बेटी अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, जावेद अख्‍तर, जीशान सिद्दीकी और दोनों पत्‍न‍ियां सलमा और हेलेन लीलावती पहुंचे थे। तबीयत अभी स्‍थ‍िर बताई जा रही है। सलीम खान 90 साल के हैं, उम्र के इस पड़ाव पर फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *