डा. दिनेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश में दायित्व, कई जनपदों को मिला प्रभार, तमाम कांग्रेसियों ने दी डा. दिनेश को बंधाई

मेरठ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आज़ाद बेग ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दिनेश मोहन शर्मा को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उन्हें हापुड़, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली एवं सहारनपुर जनपदों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. दिनेश मोहन शर्मा संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

संगठन में सक्रिय

डॉ. शर्मा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों, जनजागरूकता अभियानों एवं जरूरतमंदों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक क्षमता, सरल व्यक्तित्व और जमीनी पकड़ के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।
उनकी नियुक्ति पर संबंधित जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट किया है। कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश में और अधिक सक्रिय होकर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा तथा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इन्होंने दी बधाई

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, शक्ति सिंह आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *