पीएम की रैली की तैयारियों की समीक्षा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सर्किट हाउस में जिला संगठन की बैठक, अध्यक्ष हरबीर पाल ने की अध्यक्षता, तमाम भाजपा नेता रहे मौजूद

मेरठ। जिला भाजपा की अध्यक्ष हरबीर पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएम मोदी की 22 फरवरी की रैली की तैयारियों की समक्षा की गयी तथा संगठन के पदाधिकारियों के दायित्व तय किए गए। बैठक के मुख्य अतिथि एवं वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री हरीश सिंह उपस्थित रहे। जनसभा के संयोजक हरीश सिंह एवं सहसंयोजक क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिले के यशस्वी जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया।

यह बोले हरीश सिंह

बैठक के मुख्य वक्ता हरीश सिंह ने कहा हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हमारे नेता 22 फरवरी को हम सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे औरभारत की प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) नमो भारत ट्रेन के द्वितीय फेस का उद्घाटन 22 फरवरी करेंगे। बैठक में मेरठ जिले की चारों विधानसभाओं से 310 बस एवं 1000 निजी कारों से लगभग 25000 कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचेंगे। जनसभा का लक्ष्य एक लाख कार्यकर्ताओं का पहुंचना है।

दायित्व करें पूरा

उन्होंने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता बंधु अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए जनसभा को सफल बनाने हेतु सभी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में एक गजब का उत्साह है। यह रेल सेवा आर्थिक दृष्टि से एवं सामाजिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।आमजन के लिए मेरठ से दिल्ली जाने का सफर बहुत कम समय में पूरा होगा। यह मेरठ से दिल्ली चलने वाली एक अर्ध उच्च गति की रेल सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोहिद्दीनपुर से शताब्दी नगर तक श्रमिक एवं बच्चों के साथ सफर पूरा करेंगे।और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मेरठ जिले की चारों विधानसभा में टीम में बनाकर कार्यकर्ता जनसभा को सफल बनाने के लिए अपने कार्य में जुट गए हैं। मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी इस सभा को सफल बनाने की है।और दिए गए निर्धारित लक्ष्य को हम पूरा करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु क्षेत्रीय महामंत्री हरीश सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर जाटव,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह,महामंत्री अंकुर मुखिया, हरीश चौधरी,भंवर सिंह,समीर चौहान,जिला उपाध्यक्ष, फिरेराम धनतला,अतुल त्यागी, विनोद चौधरी, ब्लाक प्रमुख कौशल चौहान,जिला मंत्री उदय प्रताप, विमला,जाटव, पंकज भारद्वाज, रोबिन गुज्जर, मुकेश शास्त्री, ब्रजवीर सैनी,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला आईटी संयोजक विनय शर्मा,कार्यालय प्रमुख राजकुमार, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *