माधवकुंज में तीन दिनी प्रवास, मेरठ व ब्रज प्रांत के प्रबुद्धजनों से संवाद, अनुभवों पर खिलाड़ियों से विस्तार से चर्चा
मेरठ। आरएसएस यानि संघ प्रमुा मोहन भागवत का मेरठी संघ के कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके देर शाम किसी वक्त पहुंचने की उम्मीद है। यह भी संभव है कि मेरठ पहुंचने के बाद संघ प्रमुख किसी कार्यकर्ता के यहां भोजन के लिए पहुंचें। दरअसल संघ की यह परंपरा रही है जब भी संघ प्रमुख किसी शहर में पहुंचते हैं तो उनका प्रयास होता है कि बजाए वीआईपी क्लचर के अपने किसी कार्यकर्ता के यहां भोजन और विश्राम करें। हालांकि सूत्रों ने जो जानकारी दी है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का काफिला पहले सीधे माधव कुंज पहुंचेगा। वहां से संभवत: अपने किसी कार्यकर्ता के यहां रवाना हों, लेकिन संघ के पदाधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे सुरक्षा कारणों को समझा जा सकता है।
संवाद के लिए दो दिन
संघ प्रमुख का मुख्य कार्यक्रम ही संवाद करना है। इसके लिए माधव कुंज में दो दिनी कार्यक्रम यानि 20 व 21 फरवरी तय किए गए हैं। बीस फरवरी के कार्यक्रम को लेकर जो बताया गया है उसके अनुसार संघ प्रमुख भुवनेश्वर व सुरेश रैना के अलावा कई दूसरे भारत के ब्रांडेड खिलाड़ियों के साथ सामाजिक परिस्थितयों पर विस्तार से लंबी चर्चा कर सकते हैं। इसके लिए जिन्हें आमंत्रित किया गया है, उन्हें पहले ही शेड्यूल बता दिया गया है। इस दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति दीप अलहावत भी मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन यानि 21 फरवरी को संघ के मेरठ व ब्रज प्रांत के जो संघ कार्यकर्ता आएंगे उनसे संवाद है। दरअसल संवाद के दौरान संघ प्रमुख का संभव है कि उद्बोधन हो। क्योंकि दोनों मिलाकर करीब पांच सौ जन के एकत्र होने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में संवाद से बेहतर संबोधन माना जा रहा है।
संघ प्रमुख के खास विषय
संघ प्रमुख मोहन भागवत का जहां भी उद्बोधन इन दिनों हो रहा है तो उनके कुछ खास या कहें विशेष रूचि वाले विषयों पर ही उद्बोधन केंद्रित रहता है। इनमें भारत के सभी मुसलमान हिंदू हैं। मुसलमानों के बगैर भारत की कल्पना नहीं। जो मुसलमानों को भारत से भेजने की बात कहता है वहो सच्चा भारतीय और हिन्दू नहीं। इसके अलावा “घर वापसी” व हिंदुत्व से जुड़े बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। जो अन्य विषय होते हैं उनमें शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषय। वह अक्सर कहते हैं कि शिक्षा और स्वास्थ्य भारत में फ्री कर देने चाहिए। सबसे ज्यादा जो विषय सुना जाता है वो यह कि संघ भाजपा को संचालित या नियंत्रित नहीं करता। उम्मीद की जा रही है ऐसे ही तमाम विषयों पर संघ प्रमुख का उद्बोधन रहेगा।
मीडिया की नो एंट्री
संघ प्रमुख के मेरठ प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में मीडिया की नो-एंट्री रहेगी। ऐसा नहीं कि मीडिया को उनके कार्यक्रमों से दूर रखा जाएगा। मीडिया की भूमिका इस बार केवल इतनी होगी कि उन्हें माधवकुंज से प्रेस नोट और फोटो व वीडियो भेज दिए जाएंगे। उनका वह उपयोग कर सकता है। इस बात का खास ध्यान रख जाएगा कि मीडिया कर्मी संघ प्रमुख के दो दिनी उद्बोधन कार्यक्रमों के आसपास भी ना फटकें।