अलेग्जेंडर में दुनिया के टेनिस खिलाड़ियों का मेला

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेट, इंग्लैंड जर्मनी रूस कनाडा आदि से भी खिलाड़ी, देश के कई राज्य से टेनिस खिलाड़ी पहुंचे अलेग्जेंडर क्लब

मेरठ। सिविल लाइन स्थित अलेग्जेंडर क्लब में दुनिया के कई देशों के टेनिस खिलाड़ियों का मेला लगा है। ये तमाम नामचीन खिलाड़ी हैं। दरअसल अग्लजेंडर क्लब में शुक्रवार से इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत की गयी है। इसकी जानकारी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अलेग्जेंडर के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल दास, टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमित संगल तथा अमन अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन व ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है।

इन देशों के टेनिस खिलाड़ी

इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जिन देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे उनमें इंग्लैंड, जर्मनी, रूस, कनाडा, चिली भी शामिल हैं। इसके अलावा भारत से जिन राज्यों के टेनिस खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं उनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, तामिलनाडू, केरल, गुजरात, राजस्थान से कुल मिलाकर 275 टेनिस खिलाड़ी भाग लेंगे।

ये रहे मौजूद

इसको लेकर बुलाए गई मीडिया मीट में लेग्जेंडर के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल दास, टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमित संगल तथा अमन अग्रवाल के अलावा राकेश कोहली, पीयूष दुबलिश, विजय वर्मा, अविनाश रस्तौगी, पुनीत गुप्ता, विवेक गर्ग आदि भी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *