TET की अनिवार्यता आपदा सरीखी

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

शिक्षक संघ का आरपार का एलान, 26 को पीएम को देंगे ज्ञापन, 23 से 25 तक काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

मेरठ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के कुशल निर्देशन में जिला अध्यक्ष राकेश तोमर के नेतृत्व में आयोजित मेरठ ब्लॉक की समीक्षा बैठक ब्लॉक संसाधन केन्द्र मेरठ में आयोजित की गई बैठक संगठन की एकता, जागरूकता और संघर्षशीलता का सशक्त प्रतीक बनी।

संगठन की मजबूती पर बल

बैठक में सदस्यता रजिस्टर का अवलोकन करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। समस्त पदाधिकारी को एक्स अपलोड कराया गया। तथा इसकी बारीकियां के बारे में बताया तथा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। राकेश तोमर ने कहा कि मार्च के तृतीय सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण भारत का शिक्षक समुदाय उमड़ेगा और सोई हुई केन्द्र सरकार को जगाएगा कि उनके द्वारा 2017 पारित किया गया निर्णय सेवारत शिक्षकों के सेवा अधिनियमों के विरुद्ध है।

संगठन महत्वपूर्ण

जिला संरक्षक सुरश शर्मा ने संगठन का महत्व बताते हुए कहा कि ना केवल उत्तर प्रदेश के शैक्षिक संगठन अपितु देशभर के शैक्षिक संगठन टी एफ आई के बैनर तले संघर्ष करने हेतु जागृत हुए हैं। जिला अध्यक्ष राकेश तोमर ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए सभी साथियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया —
▪️ 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 से 4:00 बजे तक एक्स (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा।
▪️ 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
▪️ 26 फरवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय,मेरठ पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। जिला संयुक्त मन्त्री अनुज शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन तन मन और धन से शिक्षकों के अहित के प्रति हमेशा से खड़ा है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज चौधरी ने सबको एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने के लिए जागरूक किया। ब्लॉक अध्यक्ष राजू चोधरी ने मंच संचालन कर शिक्षक हित में उक्त बातों न दोहराते हुए समस्त संगठनो को एक मुट्ठी में बंधने हेतु आभार व्यक्त किया।

टीईटी शिक्षकों के लिए आपदा

ब्लॉक अध्यक्ष हस्तिनापुर सतेन्द्र ने दृढ़ स्वर में कहा कि टीईटी रूपी यह आपदा शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है, जिसका विरोध हम सभी पूर्ण एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे।
उ0 प्रा0 शिक्षक संघ अध्यक्ष रिषि पाल सहित मेरठ ब्लॉक की समस्त कार्यकारिणी, संघर्ष समिति एवं तहसील प्रभारी-सह प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। राकेश तोमर अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद मेरठ ने कहा कि यह बैठक केवल समीक्षा नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान, अधिकार और भविष्य की रक्षा हेतु एकजुट संकल्प का मंच बनी। संगठन की यह एकता निश्चित ही आने वाले संघर्ष को नई दिशा और नई शक्ति प्रदान करेगी।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *