ग्रेज एनाटॉमी के एरिक डेन का निधन

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

छोटे पर्दे के शानदार कलाकर थे एरिक, अरसे से गंभीर बीमारी से थे पीड़ित, निधन से इंडस्ट्रीज के लोग और फैन्स दुखी

नई दिल्ली। दुनिया भर में मशहुर रहा ग्रेज एनाटॉमी ड्रमा के शानदार अभिनता एरिक डेन का 53 साल की आयु में निधन हो गया। परिवारजनों ने बताया कि वह लंबे अरसे से बीमार थे और उन्होंने अपनी बीमारी का काफी इलाज भी कराया था, लेकिन उनका बचाया नहीं जा सका। 19 फरवीर को उन्होंने अंतिम सांस ली।वह लंबे समय तक एमियोट्रॉफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS) से पीड़ित रहे।

पीछे छोड़ गए पत्नी और बेटी

एरिक डेन के निधन के बाद परिवार में उनकी पत्नी दो प्यारी सी बेटियां बिली और जॉर्जिया रह गयी हैं। एरिक के यूं दुनिया को अलविदा कहने से उनके परिवार वाले बहुत दुखी हैं। परिवार ने ही एरिक के निधन की सूचना दी। उन्होंने बताया कि “भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि एरिक डेन का गुरुवार दोपहर एएलएस से जूझते हुए निधन हो गया।

नौसेना अधिकारी के बेटे थे एरिक डेन

एरिक डेन का जन्म साल 1972 में सैन फ्रांसिस्को में हुआ। वह एक नौसेना अधिकारी के बेटे थे। हालांकि उनके पिता का जब निधन हुआ उस वक्त डेरिक महज सात साल के थे। एक बार ऐरिक डेन ने एक मीडिया इंटरव्यू में जानकारी दी थी कि “उनके पिता नौसेना में थे और बाद में वास्तुकार और इंटीरियर डिजाइनर बन गए। वे एक जटिल व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे।”

फैन्स सदमे में

एरिक डेन की बहुत भारी भरकम फैन्स फालोइंग थी। उनके निधन से उनके तमाम फैंस और पारिवारिक मित्र भी सदमे में हैं। वह जिस टीवी इंडस्ट्रीज से जुड़े थे वहां से तमाम कलाकर दुख जताने के लिए एरिक डेन के घर पहुंचे और उनके परिवार में पत्नी व बेटियों को सात्वंना दी। एरिक डेन का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *