संदीप वांगा की फिल्म में बनी हैं आत्मा, सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव, हाई एजुकेशन की है हासिल
नई दिल्ली। प्रभास अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म Spirit (स्प्रिट) के पोस्टर में रहस्यमयी लड़की के रूप में दिखने वाली अभिनेत्री और मॉडल ऐश्वर्या देसाई हैं। वह वे पोस्टर में विवेक ओबेरॉय के साथ नज़र आई हैंजो एक अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐश्वर्या एक भारतीय-अमेरिकी कलाकार हैंजो ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘स्पिरिट’ की टीम ने हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में प्रभास के किरदार ‘स्पिरिट’ का पहला लुक जारी किया है। पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है, जहां प्रशंसक उनकी वापसी पर बात कर रहे हैं।
अमेरिकी इंडियन माॅडल
ऐश्वर्या देसाई एक अमेरिकी इंडियन मॉडल हैं। स्प्रिटी से पहले उन्होंने रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ (Gully Boy) में काम किया है और ‘रैट इन द किचन’ (Rat in the Kitchen) नामक लघु फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। जिसको काफी पसंद भी किया गया। एक्टिंग के अलावा पढ़ाई में भी वह अव्वल रही हैं। उन्होंने उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से मार्केटिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
एश्वर्या देसाई फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह एक ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी सक्रिय हैं। लघु फिल्म ‘रैट इन द किचन’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, जिसमें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।