


कैंट विधायक व ऋषभ सचिव डा. संजय गोयल हुए शामिल, कार्यक्रम के समापन पर भारी संख्या में पहुंचे लोग, चार दिन तक चला भव्य आयोजन
मेरठ। सदर के तिलक पार्क स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम समारोह की निशान यात्रा में कैंट विधायक अमित अग्रवाल व ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता जिनमें कमल दत्त शर्मा व नीरज मित्तल आदि भी शामिल हुए। इनके अलावा पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, व अमित मूर्ति भी शामिल हुए। कैंट विधायक काफी देर तक ऋषभ सचिव डा. संजय जैन के साथ रहे। खाटू श्याम समारोह का भी समापन धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम का समापन
पंडित गौरव शास्त्री ने आज छोटा खाटू धाम मंदिर सदर तिलक पार्क में भंडारा का आयोजन मंत्रों उच्चारण के साथ 31 ब्राह्मणों ने संपन्न करवाया। गौरव गोयल ने मंदिर आए सभी श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमी जो भी श्याम बाबा की सेवा में लगे थे उनका आभार प्रकट किया। हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राहुल, अनिल गर्ग, आकाश सिंगर, अविनाश गोयल, सौरभ गोयल, राकेश गर्ग, मुकेश गर्ग, अमित कुमार, संजय गोयल, संजय तायल, अंकित मनु, नितिन बालाजी आदि मौजूद रहे।