हापुड़ स्टैंड चौराहे पर मुस्लिमों ने किया दुकान पर हमला, हिन्दू व्यापारी को पीटा, पुलिस कर रही थी लीपापोती, भाजपा नेताओं ने पीड़ित से दिलायी तहरीर
हापुड़ स्टैंड पर बवाल, हिन्दू व्यापारी को पीटा, भाजपा नेता पहुंचे, होली पर माहौल खराब करने का प्रयास, एक दिन पहले भी की मारपीट, आज फिर की गयी मारपीट व दुकान में तोड़फोड़, व्यापारी बोला चाहते हैं भगाना
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना के हापुड़ स्टैंड पर छोले भटूरे की दुकान करने वाले गोल्डी नाम के व्यापारी से कुछ मुस्लिम युवको ंने जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना को लेकर जमकर बवाल हो गया। सूचना पर भाजपा के कई बड़े नेता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस मामले मेंं कुछ युवक हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित व्यापारी गोल्डी ने तहरीर भी दी है।
यह है पूरा मामला
गोल्डी निवासी युवक सालों से हापुड़ स्टैंड चौराहे पर छोले भठूरे की दुकान करता है। बताया गया है कि एक दिन पहले यानि शनिवार को कुछ युवक मुस्लिम युवक उसकी दुकान पर आ धमके और जमकर मारपीट की। उसकी दुकान का सामान तोड़फोड़ कर दिया। गोल्डी ने बताया कि सूचना पर दरोगा सचिन यादव मौके पर पहुंच गए। लेकिन उनके सामने भी मारपीट करने वाले बाज नहीं आए। बाद में दरोगा ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। गोल्डी ने बताया कि आज ये युवक उसकी दुकान पर और ज्यादा संख्या में आ धमके। इनमें आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। एक युवक मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर चढ़ गया। उसने बामुश्किल अपनी जान बचायी। व्यापारी ने यह सूचना भाजपा नेताओं को दी तो वहां शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल खंदन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अरविंद अरोरा, अंशुल गुप्ता, ओमपाल त्यागी, राकेश गौड़, हेमंत चावला, नोनू पंडित, शंभू पहलवान, पार्षद अरुणमचल, पार्षद प्रवीण अरोड़ा, पार्षद सुनील वर्मा, ओमपाल त्यागी, अंकुश वाल्मीकि आदि दर्जनों भाजपा नेता पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी के साथ की गयी मारपीट का जमकर विरोध किया
आरोपी हिरासत में
दूसरे पक्ष के युवक भी वहां पर मौजूद रहे। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस वहां पहुंच गयी। पुलिस समझा बुझा कर भाजपा नेताओं को थाने पर ले आयी। थाने पर भी हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस मारपीट के कथित आरोपी कुछ युवकों को दबोच कर थाने ले आयी। थाने पर मौजूद भाजपा नेता हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग करते रहे। कमल दत्त शर्मा और अंकुर गोयल ने बताया कि पुलिस से कह दिया है कि यदि आरोपियों पर मुकदमा नहीं लिखा गया या फिर हल्की धाराओं में मुकदमा लिखा गया तो फिर एसएसपी से मिला जाएगा। अंकुर गोयल ने बताया कि मारपीट की वजह से गोल्डी को यहां से भागना है। दरअसल इस इलाके में हिन्दू व्यापारी अब अल्पसंख्यक हो गए हैं, इसकी वजह से इन्हें यहां से पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।