नामर्द से तलाक लड़की का कानूनी हक

kabir Sharma
4 Min Read
Couple divorcing
WhatsApp Channel Join Now

पति नामर्द है तो ले सकती हें तलाक, कर सकती हैं क्रूरता या धोखाधड़ी का मुकदमा, लड़कियां ना करें जीवन बर्बाद, सेक्स का मजा लेना कानूनी हक

नई दिल्ली। यदि पति नामर्द है तो उससे तलाक लेना लड़की का कानूनी हक है। कानून लड़कियों को यह भी अधिकार देता है कि वह सेक्स काे शादी कर एन्ज्वॉरू करें, लेकिन यदि पति नामर्द है और यह बात लड़की से छिपाता है तो लड़की उसके खिलाफ क्ररता और धोखाधड़ी का मुकदमा कर सकती हैं। इस मामले में लड़कियों को अपार अधिकार कानून देता है।

शादी रद्द करने का अधिकार

विधि विशेषज्ञों की राय में यदि लड़का नपुंसक है और लड़की को यह बात पहली नाइट में पता चल जाती है तो हिंदू मैरिज एक्ट और अन्य पर्सनल लॉ के तहत नपुंसकता (impotence/erectile dysfunction) विवाह को voidable (रद्द करने योग्य) बना सकती है, अगर यह शादी के समय मौजूद हो और स्थायी हो। लेकिन शादी अपने आप अवैध नहीं होती। अगर पति/पत्नी छुपाकर शादी करता है, तो क्रूरता या धोखाधड़ी के आधार पर तलाक/अनुल्मेशन मिल सकता है। हाल के केसों में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि झूठा नपुंसकता का आरोप लगाना भी क्रूरता माना जा सकता है।

ना करें समाज की परवाह

कानूनविद यह भी कहते हैं कि इस मामले में लड़कियों को समाज और अपने परिवार वालों की बात नहीं माननी चाहिए ना ही उनकी परवाह करनी चाहिए, क्योंकि पति की नामर्दी के व्यापक साइड इफैक्ट वैवाहित जीवन पर हो सकते हैं, इसलिए जैसे ही पता चले पति नामर्द है उससे छुटकारा पाने में बिलकुल भी देरी ना लगाएं।

ना करें किसी लड़की का जीवन बर्बाद

समाजशास्त्रियों का कहना है कि बचपन की गलतियों या फिर कुदरती किसी वजह से नामर्दी है तो किसी लड़की का जीवन कभी भी बर्बाद ना करें या फिर उसको शादी से पहले यह सच्चाई बता देनी चाहिए ताकि शादी के बाद उसको अपनी कैसी व्यवस्था करनी है वह सोच ले। यदि लड़की सब कुछ जानकर भी शादी के लिए राजी हो जाती है तो लड़का खुशनसीब है। हालांकि इस मामले में आमतौर पर लड़कियां किसी भी कीमत पर राजी नहीं हो सकतीं। कई मामलों में लड़के के परिवार जानबूझकर छुपाकर शादी करवाते हैं, सोचते हैं “शादी हो जाएगी तो ठीक हो जाएगा”। इससे लड़की का जीवन बर्बाद होता है, मानसिक/शारीरिक प्रताड़ना बढ़ती है। Quora, YouTube और सोशल मीडिया पर बहस जारी है कि खुलासा करना नैतिक कर्तव्य है, वरना धोखा माना जाता है। ED (erectile dysfunction) अब इलाज योग्य है (दवाइयाँ, थेरेपी, इंप्लांट), लेकिन छुपाना गलत है।

- Advertisement -

नामर्दी से तलाक के केसों में इजाफा

नामर्दी के चलते लड़कियों का तलाक लेना इस प्रकार के केसों में बहुत ज्यादा तेजी आयी है। भारत में पुरुष नपुंसकता से जुड़े तलाक केस बढ़ रहे हैं। कई पुरुष ED को छुपाते हैं arranged marriage में, बाद में तलाक/मेंटेनेंस केस होते हैं। डॉक्टर कहते हैं ED अक्सर साइकोलॉजिकल होता है, शादी से पहले इलाज जरूरी। सीनियर डा. अनिल नौसरान कहते हैं कि शादी से पहले जन्म कुंडली के बजाए लड़के लड़की मेडिकल कुंडली का मिलान कराया जाना चाहिए। अन्यथा रिश्तेदार और समाज में बाद में जग हंसाई होती है। उस स्थिति में कई लड़के आत्महत्या भी कर लेते हैं। इसलिए इस बात को शादी से पहले कम से कम लड़की से तो बिलकुल ना छिपाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *