होम्योपैथी चिकित्सा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड , समाजसेवी व गरीबों के मसीहा जय प्रकाश भी रहे मौजूद
मेरठ। शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. शशिकांत शर्मा को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं समाज सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटीÓ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल द्वारा 8 मार्च को मेरठ के शांति निकेतन स्कूल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व हाई कोर्ट न्यायाधीश एवं उत्तराखंड लॉ कमीशन के चेयरपर्सन जस्टिस राजेश टंडन व मेरठ का एक बड़ा नाम समाजसेवी जयप्रकाश अग्रवाल ने डॉ. शशिकांत शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित रहीं।
‘एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड
‘एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड देश की चुनिंदा हस्तियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए दिया जाता है। डॉ. शशिकांत शर्मा को यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
डा. शशिकांत के बारे में
डॉ. शशिकांत शर्मा ने पंजाब के लुधियाना से बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने टांटिया यूनिवर्सिटी, श्रीगंगानगर (राजस्थान) से साइकेट्री में एमडी की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वे इसी विश्वविद्यालय से किडनी रोगों पर पीएचडी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने योग में पीजीडी की डिग्री भी हासिल की है। डॉ. शर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं चिकित्सकीय योगदान के लिए पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
अवार्ड पिता को समर्पित
इनमें 2015 में एनसीआर/मेरठ रत्न अवार्ड, 2022 में ग्लोबल लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड, 2023 में मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड तथा 2024 में बिजनौर में प्रदान किया गया हैनिमैन रत्न अवार्ड प्रमुख हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शशिकांत शर्मा ने यह अवार्ड अपने स्वर्गीय पिता डॉ. सुनील दत्त शर्मा को समर्पित करते हुए कहा कि वे आज जो भी हैं, वह अपने पिता की प्रेरणा और मार्गदर्शन की बदौलत हैं। उनके आदर्शों ने ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश निधि शर्मा रहे। इस अवसर पर शांति निकेतन स्कूल के चेयरमैन विशाल जैन तथा जयप्रकाश अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डा. पारस ने दी।