सेवा भारती का मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

शताब्दीनगर माधव कुंज में आयोजन, राष्ट्रीय महामंत्री रेनू पाठी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधरी रहे मौजूद, मातृ शक्ति को किया संबोधित

मेरठ। दिल्ली रोड शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में आज सेवा भारती मेरठ प्रान्त द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग का एक दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती की राष्ट्रीय महामंत्री रेनू पाठक एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर ने दीप प्रज्जवजन कर किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सौम्या अस्थाना सीओ पुलिस एवं सेवा भारती मेरठ प्रांत के अध्यक्ष संदीप, संरक्षक मिथलेश तोमर, प्रान्त सेवा प्रमुख कुलदीप, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र एवं प्रांत मंत्री अखिल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. रश्मि प्रांत उपाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के परिचय से प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में रेनू पाठक एवं सौम्या अस्थाना ने मातृशक्ति को सम्बोधित किया। साथ ही समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

सेवा भारती के आयाम

वर्ग के द्वितीय सत्र में सेवा भारती के चारों आयामों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं स्वावलंबन के अलग-अलग समूहों मे विषय पर शिक्षिकाओ के सम्मुख जानकारी दी गई। तृतीय सत्र में रश्मि गुप्ता ने नारी शक्ति के विभिन्न विमर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सुरभि ने मंच का दायित्व संभाला। चतुर्थ सत्र में प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र द्वारा सभी के समक्ष संगठनातमक चर्चा की। विभिन्न जिलों एवं महानगरों से लगभग 300 मातृशक्ति एवं पदाधिकारियों ने वर्ग में प्रतिभागिता की। समापन सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर ने वर्ग को सम्बोधित किया। प्रांत के सह कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल एवं देवी नंदा पूर्णकालिक ने संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व संभाला। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्मन्न कराने में ‘सेवा भारती मेरठ पूर्व एव मेरठ पश्चिम के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *