बोले जहां-जहां भाजपा की सरकारें वहां जनता बेहाल, बढ़ी दरें ली जाएं वापस, स्ट्रीट डॉग से दिलाए निजात
मेरठ। हाउस टैक्स की दरों में अनाप-शनाप वृद्धि के खिलाफ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर नगर निगम पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने GIS सर्वे के नाम पर ग्रहकर में कई सौ प्रतिशत वृद्धि, गृहकर के नाम पर अवैध वसूली, महानगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर निगम अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स की दरों ने महानगर के लोगों का तेल निकालकर रख दिया है। उन्हें वापस लिया जाए।
भाजपा घोट रही जनता का गला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जब-जब -जहाँ जहाँ सत्ता में आती है, तब तब आम जनता का गला घोटने का काम करती है, भाजपा के पूर्व मेयर तब उन्होंने जनता के कंधो पर जलकर का भार डाल दिया,वर्तमान के मेयर ने GIS सर्वे के नाम पर अनाप-शनाप कई कई सौ परसेंट हाउस टैक्स लगाकर आम जनता का शोषण कर गला घोटने का काम किया हैं।
मेरठ में भाजपा के सांसद,विधायक, पार्षदो कि पूरी फौज है, लेकिन जनता के शोषण पर मुँह टेप लगा कर बैठी है, बल्कि भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री सोशल मिडिया के माध्यम से टैक्स जमा करने का जनता पर दवाब बना रहें है ।
नगरायुक्त गायब
सभी कार्यकर्ता ज़ब महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे, महानगर अध्यक्ष द्वारा नगर आयुक्त से मिलने का पूर्व में ही समय ले लिया गया था।लेकिन वह अपने कार्यालय से गायब मिले, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष बढ़ गया, कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जबरदस्त नारे बजे शुरू कर दी. कार्यकर्ताओं को बताया गया कि नगर आयुक्त वी सी में व्यस्त हैं, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम जी कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचे, जिस पर कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ही ज्ञापन देने की बात कही उन्होंने कहा कि जब पहले से ही समय लिया गया था तो नगर आयुक्त मिलना चाहिए था, लेकिन वें पहले ही गायब हो गये है,उनकी जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं बनती क्या।
काफी हगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए सहमत हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि 50 हजार से कम ग्रहकर वालों पर सीलिंग की कार्रवाही न करने का आश्वासन दिया।
कार्यकर्ताओ ने कहा कि बिलों के सुधार के लिये अलग से काउंटर बनाकर बिल सही किए जाएं। साथ ही नाम परिवर्तन के लिए 9-6- 25 के शासन आदेश को शीघ्र लागू किया जाए। जिन व्यावसायिक भवनों में जल का कोई प्रयोग नहीं है उन पर जलकर समाप्त किया जाए। गृह कर में जो छूट दी जा रही है, जब तक समस्त बिलों का निस्तारण न हो जाए तब तक वह छूट जारी रखी जाए।
खतरनाक स्ट्रीट डॉग
रंजन शर्मा ने कहा कि अगर एक सप्ताह में समस्त समस्याओं का समाधान नगर निगम द्वारा नहीं किया गया तो महानगर कांग्रेस कमेटी एक व्यापक स्तर पर जन आंदोलन नगर निगम के खिलाफ आरंभ कर देगी वह जनता में भाजपा और नगर निगम के साथ साठ-घाट को उजागर करेगी।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष जाहिद अंसारी,प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा,आदित्य प्रकाश शर्मा,मतन सिंह डेड़ा, सलीमुद्दीन शाह,धूम सिंह गुजर्र,कमल जायसवाल, रीना शर्मा,बबिता गुजर्र,प्रेम प्रकाश शर्मा शिक्षक नेता, पीयूष रस्तोगी, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, डॉ दिनेश मोहन शर्मा,सचिन शर्मा,सोनू प्रजापति यासर सैफी,अशोक शर्मा, प्रदीप जैन,राकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा,मगन शर्मा, हरिकिशन प्रजापति,मणि शंकर शर्मा, सुशील सैनी,इकरामुद्दीन पार्षद,अनन्त पालीवाल,राजू मेहरोल, संदीप हांडा, राजू यादव, पंकज चौधरी, मुजाहिद, आदि काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।