सभी देशों से कहा होर्मूज में भेजें पोत, ईरान की दो डूबो देगा पोत को, खाड़ी देशों पर जारी हैं हमले
नई दिल्ली। ईरान से चल रही लड़ाई में ट्रंप की हिम्मत जबाव देते लग रही है। वो अकेले अपने पोत होर्मूज जलडमरू मार्ग भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ना ही इजरायल और अमेरिका का कोई दूसरा मित्र देश ऐसा कर पा रहा है। ट्रंप चाहता है कि सभी देश हार्मूज जलडमरूमध्य में अपने पोत भेजें, लेकिन इसके बाद भी ईरानी मिसाइलों के खौफ से कोई भी ऐसा नहीं कर पा रहा है। ट्रंप ने नाटो देशों को चेतावनी दी है कि यदि वो ऐसा करने में पीछे हटते हैं तो नाटों को बुरे दिन देखना होंगे। हालांकि ईरान से साफ किया है कि उसके निशाने पर केवल अमेरिका व इजरायल के अलावा केवल इन दोनों देशों के मित्र देशों के पोत हैं, जिन्हें वह मिसाइल मारकर डूबो देगा। लड़ाई के 17वें दिन अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर नए हमले किए हैं, इनमें कई लोग मारे गए हैं।
जापान में तेल की राशनिंग शुरू
ईरान से अमेरिका और इजरायल की लड़ाई के चलते आसान्न तेल संकट के चलते जापान जैसे तरक्कीशुदा देश ने अपने यहां अब तेल की राशनिंग शुरू कर दी है। आशंका है कि कई अन्य देश भी ऐसा कर सकते हैं, हालांकि एहतियात की बात अब सभी देश करने लगे हैं। तेल की राशनिंग के पीछे लड़ाई की वजह से तेल के दामों में आया जबरदस्त उछाल है।
वार्ता नहीं लड़ाई चाहते हैं
ट्रंप बार-बार कह रहा है कि ईरान लड़ाई में अब बुरी तरह से थक चुका है और वह सीज फायर चाहता है, लेकिन ईरान ट्रंप के दावों के उलट बोल रहा है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि तेहरान युद्धविराम वार्ता चाहता है। उन्होंने कहा, “नहीं, हमने कभी युद्धविराम की मांग नहीं की, और न ही हमने कभी बातचीत की। हम अपनी रक्षा के लिए तब तक तैयार हैं जब तक इसकी जरूरत होगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपने दुश्मन को माकूल जबाव दे रह हैं। ईरान के सभी दुश्मन अब बुरी तरह से थक चुके हैं। वह लड़ाई से भागने के बहाने तलाश रहे हैं। हालांकि बुरी खबर यह है कि ईरान में 1,444 लोग मारे गए, जबकि 18,551 लोग घायल हुए।
ईरान का दुबई पर बड़ा हमला
ईरान ने आज दुबई पर बड़ा हमला किया है। इससे दुबई के दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शुमार एक एयरपोर्ट में भयंकर आग लग गयी। यह हमला ड्रोन से किया गया। बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर भी इसी प्रकार के हमले किए गए हैं। उन्हों ने भी ड्रोन और मिसाइलों को रोकने की सूचना दी है, लेकिन दुबई में सोमवार को नागरिक सुरक्षा टीमों ने हवाई अड्डे के पास स्थित ईंधन टैंकों में से एक पर हुए प्रभाव के कारण लगी आग को बुझा दिया। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।