पैनल को मिल रहा है भारी समर्थन, अंकुर गोयल निर्विरोध चुने गए, तमाम व्यापारी हैं अंकुर गोयल के साथ
मेरठ। शहर कोतवाली के खंदक बाजार हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के दो वार्षिक चुनाव मैसर्स नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल पैनल से महामंत्री पद के प्रत्याशी नीलकमल रस्तोगी के रोड शो में व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिला। व्यापारियों ने फूल माला पहनकर पैनल का जोरदार स्वागत किया। उन्हें भारी मतों से जीत का आशीर्वाद दिया। अंकुर गोयल ने इसके लिए आभार भी जताया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल गुरदीप सिंह कालरा राजीव बंसल राहुल जैन अजय अरोड़ा अनिल आनंद अभिनव रस्तोगी तरुण खुराना प्रवीण भटनागर संजय सक्सेना कृष्ण कुमार गुप्ता निकेश पाण्डे पंकज बंसल संजीव रस्तोगी सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।
इससे पहले भी जनसंपर्क
पैनल के प्रत्याशियों ने इससे पहले भी जनसंपर्क किया। संघ के दो वार्षिक चुनाव जो 17 मार्च मंगलवार को खंदक बाजार में होने जा रहा है। उसके प्रचार प्रसार के लिए नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल पैनल ने खंदक बाजार में व्यापारियों के साथ जनसंपर्क किया। खंदक बाजार में हैंडलूम के व्यापारियों का नवीन और अंकुर गोयल को पूर्ण समर्थन मिला। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पर नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल पैनल के महामंत्री पद के प्रत्याशी नीलकमल रस्तोगी को अपना समर्थन देकर 100% जीत का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, राहुल जैन, पंकज बंसल, अभिनव रस्तोगी, नवीन अरोड़ा, अंकुर गोयल, किशन कुमार गुप्ता, अजय अरोड़ा, अनिल आनंद, रवि रस्तोगी, प्रवीण अरोड़ा, तरुण खुराना काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।