मिसाइल सिस्टम कर दिया है नष्ट्र, अमेरिका बोला फिर भी कैसे फायर की जा रही मिसाइलें, इजरायल पर ईरानी हमलों से सांसत में
नई दिल्ली। अमेरिका इस बात से परेशान है कि ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह नष्ट किए जाने के बाद भी उसके मित्र देशों खासतौर से इजरायल पर कैसे मिसाइलें दागी जा रही हैं। उसने नाम लिए बगैर रूस और चीन पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि सच्चाई दुनिया के सामने लायी जाएगी। कौन कौन देश ईरान के मददगार बने हुए हैं। हालांकि अमेरिका ने यह भी माना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव कायम रखने के लिए अभी भी ईरान के पास मिसाइलों का जखीरा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की ड्रोन निर्माण क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। फिर भी, सोमवार दोपहर को कतर ने घोषणा की कि उसने ईरान से देश की ओर दागी गई, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने भी अलर्ट जारी किया। अबू धाबी में एक मिसाइल कार पर गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
तेहरान पर हो रहे भारी हमले
जब से यह जंग शुरू हुई है। अमेरिका और इजरायल के लगातार भारी हमले जारी हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है। जंग के सत्रहवें दिन आज ईरान के करीब पंद्रह सौ नागरिकों की मौत हो चुकी है। उसके सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी ईरानी मिसाइलों को अमेरिका और इजरायल मिलकर भी खामोश नहीं कर सके हैं।
वार्ता नहीं जंग लड़ेंगे
ईरान ने साफ कर दिया है कि वह उसकी शर्तो पर तो सीज फायर के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन अमेरिका और इजरायल की शर्तों को कभी नहीं मानेगा। ईरान बार-बार कह रहा है कि वह जंग से पीछे हटने वाला नहीं है। ईरानियो का कहना है कि वो वो कौम हैं जो मौत को भी ढूंढकर मार देती हैं। अमेरिका ओर इजरायल तथा उसके दोस्तों की तो बिसात ही क्या है।