अंकुर ने जताया व्यापारियों का आभार

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

बोले व्यापारियों के लिए कुछ भी करने से परहेज नहीं, व्यापारियों को बताया अपना सच्चा साथी, व्यापारियों की हर समस्या के लिए लड़ने को तैयार

मेरठ। शहर कोतवाली के खंदक बाजार के हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल ने कहा कि व्यापारी उनके प्राण हैं। वह व्यापारियों के लिए कुछ भी करने से कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके रहते हुए व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए वह किसी भी स्तर तक जाने तथा किसी से भी मिलने कभी पीछे नहीं हटेंगे। अपने व्यापारियों के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले हैं। वह चौबीस घंटे व्यापारियों की सेवा के लिए हाजिर हैं। अंत में उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ही मेरा जीवन है और मैं अपने व्यापारियों के लिए सदैव तैयार हूं।

पैनल ने जताया आभार

हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ रजिस्टर्ड खंदक बाजार मैं नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल पैनल की पूर्ण विजयी होने पर पूरे पेनल ने व्यापारियों का धन्यवाद किया नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल के पूर्ण पैनल के विजय होने पर व्यापारियों में खुशी की लहर थी व्यापारियों ने फूल माला पहनकर पटका पहनाकर मिठाई खिलाकर पूरे पैनल का स्वागत किया सभी विजय प्रत्याशियों ने भी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया पूरे पैनल की विजय होने पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल विनीत शारदा कमल दत्त शर्मा व सभी जनप्रतिनिधियों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *