पाक के T-20 टूर्नामेंट पर महंगाई की मार

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

तेल के दामों में उछाल के चलते बुरा असर, टूर्नामेंट को कर दिया गया है दो शहरों में सीमित, पीसीबी करेगा टिकट के पैसे रिफंड

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। पाकिस्तान में होने जा रहे T-20 टूर्नामेंट पर जंग का साया पड़ गया है, जिसके चलते यह टूर्नामेंट अब फीका नजर आने लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसीन नकवी जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, ने इस बात को बगैर किसी लाग लपेट के स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब यह टूर्नामेंट केवल दो शहरों में होगा। केवल दो शहर ही इसकी मेजबानी करेंगे।

तेल का खेल पर असर

पीसीबी के एक सूत्र की मानें तो लड़ाई के चलते तेल की कीमतों पर भारी उछाल का असर अब T-20 टूर्नामेंट पर पड़ गया है, जिसकी वजह से T-20 टूर्नामेंट खाली स्टेडियमों में होगी। यह T-20 टूर्नामेंट पाकिस्तान का घरेलू टूर्नामेंट है। हालांकि पाकिस्तानियों में इसको लेकर बहुत ज्यादा क्रेज रहता है, लेकिन इस बार इस पर तेल की बढ़ती कीमतों की मार पड़ रही है। गुरुवार से शुरू होने वाली फ्रेंचाइजी आधारित पाकिस्तान सुपर लीग ने लाहौर में अपना उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण ईंधन की कमी हो गई है।

लाहौर व कराची करेंगे मेजबानी

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसीन नकवी ने साफ कर दिया है कि अब यह टूर्नामेंट छह शहरों में नहीं हाेने जा रहा है। अब इसकी मेजबानी केवल लाहौर व कराची करेंगे। ऐसा केवल ईरान में चल रही लड़ाई की वजह से किया जा रहा है। र पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरी ओर पीसीबी ने एलान किया है कि जो भी टिकट बिके हैं उनका पैसा रिफंड किया जाएगा।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *