राम लीला का भव्य मंचन एवं विशाल भंडारा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। श्री रामलीला कमेटी (पंजीकृत), मेरठ शहर द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म मंदिर, बुढ़ाना गेट में सीता हरण लीला का भव्य मंचन एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान की प्राप्ति त्याग, समर्पण और सेवा भावना के माध्यम से ही संभव है। श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व में बढ़ते तनाव, विशेष रूप से अमेरिका एवं ईरान के बीच चल रहे संघर्ष, इस बात का संकेत हैं कि यदि विश्व के नेता अपने अहंकार का त्याग कर शांति और सहयोग की भावना अपनाएं, तभी स्थायी समाधान संभव है।

आयोजन से जुड़े विपुल सिंहल ने बताया कि मुख्य संयोजक राकेश गर्ग ने कहा कि “रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और आदर्शों का जीवंत मंच है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है।” इस अवसर पर कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल ने वर्ष 2025 के रामलीला मंचन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि लगभग 74 लाख रुपये का चंदा एकत्रित हुआ, जिसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ रामलीला के सफल आयोजन में व्यय किया गया।  वर्ष 2026 में रामलीला को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का संकल्प लिया गया। वर्ष 2026 की रामलीला का शुभारंभ 8 अक्टूबर से होगा, 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा तथा 24 अक्टूबर को लीला का समापन होगा। कमेटी द्वारा मेरठ की समस्त जनता से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग एवं चंदा प्रदान करने का विनम्र आग्रह किया गया।  कार्यक्रम में वर्ष 2025 की रामलीला के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश भी उपस्थित जनसमूह को प्रदर्शित किया गया तथा कमेटी की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कमेटी के मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, महामंत्री मनोज अग्रवाल (खद्दर), कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, संयोजक राकेश शर्मा, मुख्य समन्वयक रोहतास प्रजापति, आलोक गुप्ता, विपुल सिंघल, विपिन अग्रवाल, लोकेश शर्मा, अंबुज गुप्ता सहित सनातन धर्म दक्षिणी सभा के समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *