WhatsApp Channel Join Now
मेरठ। कैंट बोर्ड के नवागत अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने रविवार को शाम कैंट बोर्ड पहुंचकर चार्ज ले लिया है। इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत कैंट बोर्ड प्रशासन ने किया। सीईओ जाकिर हुसैन व एडिशनल सीईओ हर्षिता चामडिया ने उन्हें बुके दिया। ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीईओ कैंट जाकिर हुसैन के अलावा एडिशन सीईओ, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकंात वाजपेयी, मनोनीत पार्षद डा. सतीश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर आदि भी मौजूद रहे। बोर्ड के नवागत अध्यक्ष ने आज केवल चार्ज लिया। इसके लिए ही बोर्ड की स्पेशल बैठक बुलायी गयी थी।
WhatsApp Channel Join Now