मेरठ। माता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशाब्दी स्मृत दिवस के मौके पर भाजपा 19 मई से 31 मई तक विशेष कार्यक्रम व आयोजन करेगी। यह जानकारी रविवार को प्रदेश मंत्री एमएलसी शिव हरे ने संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी, संजीव सिक्का, अरविंद गुप्ता मारवाडी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा व कमलदत्त शर्मा भी मौजूद थे। शिव हरे ने बताया कि भाजपा द्वारा आगामी दिनों में त्रिशताब्दी अभियान शुरू करेगी। जिसका उद्देश्य माता अहिल्यामेरठ। 19 मई तक भाजपा के विशेष अभियानबाई होलकर के जीवन, कार्य और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशाब्दी स्मृति के मौके पर भाजपा के 19 से 31 मई विशेष कार्यक्रम
अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बनकर समाज में प्रेरणा का संचार करेगा। इस दौरान विचार गोष्ठियां, संगोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताएं, तथा जन-जागरूकता रैलियों का आयोजन प्रस्तावित है। इसके माध्यम से युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को माता अहिल्याबाई के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के तहत 19 व 20 मई को महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़, 22 मई को जिला संगोष्ठी, 23 मई को घाट सज्जा एवं नदी आरती, 24 मई को शिव आरती, विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन, 29 मई को नगर निगम महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, 31 मई को श्रद्धांजलि समारोह। अभियान की संयोजक सीमा श्रीवास्तव, सहसंयोजक विवेक बाजपेई, विनय पाराशर शर्मा, डॉली गुप्ता, ज्योति वाल्मीकि को बनाया गया। ।
DM SSP Meda VC को NGT का नोटिस