सचिन सेतू व अमित गोयल संयोजक

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए सचिन सेतू व अमित गोयल को मुख्य संयोजक चुना गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा 2025 के लिए समिति का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सदर दाल मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य संयोजक सचिन जैन सेतु अमित गोयल को चुना गया। अध्यक्ष पद पर रोहित बंसल भोलू, महामंत्री पद पर अंकित गुप्ता मनु, कोषाध्यक्ष पद पर विशाल कंसल को लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव गुप्ता, विवेक रस्तोगी, गौरव बंसल,गौरव जैन उपाध्यक्ष, अर्चित गोयल, सौरभ गर्ग, सनी जैन आदि को नियुक्त किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा 20 अगस्त बुधवार को सांय 4:00 बजे श्री वामन भगवान मंदिर सदर गंज बाजार से सदर क्षेत्र के मुख्य बाजारों से हो कर निकाली जाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलकर संकल्प लिया शोभा यात्रा को भव्य एवं विशाल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। यह जानकारी अंकित गुप्ता मनु ने दी।

सेवा भारती महानगर की बैठक

मोदी सरकार के 11 साल पर वर्कशॉप

सचिन का जोरदार स्वागत

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes