मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने खुद ही क्यारी में मिट्टी की खुदाई की और खुद ही अपने हाथों से जमीन पर बैठकर पौधा रोपण किया। उनका यह कार्य निश्चित रूप से अन्य के लिए एक मिसाल है। दरअसल आमतौर पर होता यह है कि जब भी कोई बड़ा व्यक्ति पौधारोपण करते हैं तो उन्हें गडढा खुदाखुदाया मिलता है। पौधा उसके भीतर मिलता है, लेकिन डीआईजी नैथानी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने सारा कार्य खुद किया। हालांकि जब डीआईजी हैं तो बाकि स्टाफ तो वहां लाजमी है कि होगा ही लेकिन कार्य सारा कलानिधि नैथानी ने खुद ही किया। यह देखकर अच्छा भी लगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीआईजी नैथानी ने रेंज कार्यालय के समस्त कर्मियों के साथ कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर 25 पौधे लगाए गए। उन्होंने आम जनमानस से भी पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गयी।

यूक्रेन बना रूस के लिए मौत का देवता
मस्क ही नहीं कई होंगे ट्रंप से अलग
डोमिनिक मैक्लॉघलिन अलस्टेयर नए हैरी पाॅटर