
मेरठ। हस्तिनापुर के जम्बूदीप में आयोजिस दिगंबर जैन महासमिति की जैन समाज की संसद में ऋषभ एकाडेमी के सचिव सीए संजय जैन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जैन समाज की इस संसद में देश भर से जैन महानुभाव शामिल हुए। जैन समाज की यह संसद 50 वां स्थापना राष्ट्रीय स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के मौके पर आयोजित की गयी। पीठधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के सानिध्य में यह आयोजन किया गया। जैन समाज के इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में बैंगलोर से संरक्षक डी सुरेन्द्र हेगडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक जैन बडजात्या, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र कुमार जैन पाण्डया सरीखे देश भर से आए जैन समाज के लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डा. संजय जैन ने कहा कि सभी समाज एक हो रहे हैं। जैन समाज को भी एक होकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने शक्ति व एकजुटता को प्रदर्शन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिन्दु समाज में जैन समाज को सबसे ज्यादा शालीन माना जाता है। सभी कार्यों में जैन समाज के लोग ही हमेशा आगे रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि जैन समाज को एकजुट किया जाए। उसकी शक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित व अहसास कराया जाए। जब तक जैन समाज की एकजुटता को प्रदर्शित नहीं किया जाएगा तब तक जैन समाज की राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता में भागीदारी संभव नहीं है। डा. संजय जैन की इस बात का जैन संसद ने समर्थन किया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त परिवार दिगंबर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल एवं महिला अंचल ने किया।
कोरोना पर शहर में परले दर्ज की लापरवाही
मस्क के फैसले से इन्वेस्टर्स खुश