अनिल जैन ने उठायी जैन समाज की आवाज, मेरठ। जैन समाज के बड़े नेता तथा कैंट बोर्ड मेरठ के पूर्व सदस्य भाजपा नेता अनिल जैन ने कहा कि कुछ लोग जैन समाज की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। जैन समाज की भावनाओं की कद्र की जानी चाहिए। जैन समाज ने हमेशा ही शासन प्रशासन से सहयोग किया है, लेकिन कुछ सहयोग के इस धागे को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डीजी जैन स्मारक से समूचे जैन समाज की भावनाएं जुड़ी हैं। मेरठ से यह संदेश देश व विदेश में रहने वाले जैन समाज के लोगों तक पहुंच रहा है। जो कुछ किया जा रहा है वह उचित नहीं। उल्लेखनीय है कि शहर के सदर बाजार के चौराहे पर घंटा घर हैं। जहां स्वर्गीय डीपी जैन नाम से पत्थर लगा हुआ था। जैन समाज का दावा हैं कि डीपी जैन ने अपने इकलौते बेटे की मृत्यु के बाद स्मारक बनवाया था। जिसका व्यव डीपी जैन द्वारा किया गया था। उनकी मृत्यु के बाद स्मारक को कैंट बोर्ड बोर्ड के हवाले कर दिया। व्यापार संघ ने चौराहे पर मंदिर के जीर्णोद्धार का हवाला देते हुए ऐतिहासिक स्मारक को तोड़ दिया। जैन समाज ने घटना की निंदा करते हुए दोबारा स्मारक पर पत्थर लगाने की मांग की है। सदर दुर्गाबाड़ी स्थित जैन मंदिर में कवि सौरभ जैन सुमन इसको लेकर लगातार आवाजें उठा रहे हैं।