डा. वाजपेयी का एक ओर उपहार

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भारत सरकार की जमीन से खानाबदोशों को खदेड़कर विकसित होगा पार्क, रक्षा मंत्रालय ने सी-फॉर लैंड को सी-लैंड में किया तब्दील, बूचरी रोड पर गरजेगा कैंट बोर्ड का बुल्डोजर

मेरठ। होली के मौके पर राजयसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ को एक और उपहार दिया है। यह शीघ्र सकार रूप लेगा और गंदगी से मुक्ति मिलेगी। लालकुर्ती के बूचरी रोड स्थित भारत सरकार की सी-फॉर लैंड पर आबाद खाना बदोशों को खदेड़ा जाएगा। यहां कैंट बोर्ड का बुल्डोजर गरजेगा। खादाबदोशों को खदेड़कर यहां प्रदेश का पहला सबसे शानदार पार्क विकसित किया जाएगा।

डा. वाजपेयी की बदौलत

यह सब राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की बदौदलत होने जा रहा है। डा. वाजपेयी इसको लेकर काफी अरसे से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि प्रिंसिपल डायरेक्टर डीई सेंट्रल कमांड मिनिस्ट्री ऑफ डिफैंस लखनऊ ने इस संबंध में आदेश किए हैं। जिसके बाद बूचरी रोड स्थित सी-फॉर लैंड को सी लैंड में तब्दील कर दिया गया है।

प्रदेश का सबसे बड़ा व विकसित पार्क

बूचरी रोड स्थित इस भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कर कैंट बोर्ड वहां उर्त्कष श्रेणी का पार्क विकासित करेगा। प्रदेश भर में यह पार्क अपनी तरह का अनूठा पार्क होगा। इसमें महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए खास सुविधाएं मुहैय्या करायी जाएंगी। इसके अलावा इस पार्क में युवाओं के लिए भी जगह होगी।

पूर्व में की गयी थी कार्रवाई

बूचरी रोड स्थित इस भूमि पर करीब बीस साल पहले सेना व कैंट बोर्ड तथा डीईओ की संयुक्त कार्रवाई में यहां से खानाबदोशों को खदेड़ दिया गया था। चारों ओर तार बंदी कर दी गयी थी। तब इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन भी शामिल रहे थे। जिन्हें खदेड़ा गया उन्होंने काफी हंगामा किया। काफी अरसे तक खानाबदोश यहां से दूर रहे लेकिन बाद में वो फिर से यहां आबाद हो गए। लेकिन अब कैंट बोर्ड इन्हें दोबारा हटाने जा रहा है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *