अरविंद व अनिल देव का स्वागत

अरविंद व अनिल देव का स्वागत
Share

अरविंद व अनिल देव का स्वागत , मेरठ। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पाल और पश्चिमी यूपी के सेवादल अध्यक्ष अनिल देव त्यागी आज सोमवार को बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे। , पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल महानगर के अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों ने सेवादल के राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पाल व पश्चिमी के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मेरठ महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने राष्ट्रीय प्रभारी श्री अरविंद पाल व पश्चिम जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी को प्रतीक चिन्ह देकर मेरठ महानगर कांग्रेस सेवा दल की ओर से सम्मानित किया । मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी कांग्रेस सेवादल अरविंद पाल ने कहा अब तक उन्होंने गाजियाबाद नोएडा ,मुरादाबाद ,अमरोहा, बिजनौर, शामली ,मुजफ्फरनगर ,सहारनपुर हापुड़ और मेरठ में सेवादल के पदाधिकारी को साथ बैठक करके संगठन की मजबूती पर जोर दिया है। नगर निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। 2024 के लोकसभा के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला हाईकमान का है। आजादी से पहले भी कांग्रेस सेवादल ने अच्छा कार्य किया। है। आगामी चुनाव में भी कांग्रेस सेवादल अच्छी भूमिका में निभाएगा।  इस अवसर पर सेवादल पश्चिम यूपी अध्यक्ष अनिल देव त्यागी,सेवादल महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी ,राकेश जाटव, सुरेंद्र फौजी ,राम सिंह,तेजपाल डाबका नईम राणा कार्यालय मंत्री, अंसार अहमद, रोहतास भैया ,मुकेश गुप्ता भारी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *