“अस्तित्व” महिला कला प्रदर्शनी का समापन

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

राज्य ललित कला अकादमी संस्कृत विभाग व इस्माइल पीजी का आयोजन, अनेक कलाकारों की कृतियों का प्रदर्शन, नगर के तमाम गणमान्य रहे मौजूद

मेरठ। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश एवं इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “अस्तित्व”महिला कला प्रदर्शनी का समापन समारोह 28 फरवरी को महाविद्यालय के सुरेंद्र प्रताप सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सरोजनी अग्रवाल ( पूर्व विधायक मेरठ) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.विभा नागर (वरिष्ठ चिकित्सक), एवं डॉ. अनुभूति चौहान रही।

प्रतीक चिन्ह से स्वागत

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.अनिता राठी द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के सभी जिलों से आए कला प्रेमियों ने प्रदर्शन एवं सभी ने बहुत अधिक प्रशंसा की। प्रदर्शनी में हापुर गाजियाबाद बिजनौर मेरठ शामली देवबंद बागपत आदि जिलों की महिला कलाकारों एवं नवोदित कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन अपने अधिकारों उद्देश्य एवं भावनाओं को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा सभी कलाकार अपनी अभिव्यक्ति को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं इन चित्रों में स्त्री के अन्तर्मन के उद्वेलित विचारों एवं जीवन में होने वाले सभी प्रसंगों का चित्रण बहुत ही मार्मिक किया गया है। उन्होंने सभी कलाकारों आयोजकों को होली पर्व की शुभकामनाओं के साथ आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम संयोजिका डॉ० दिशा दिनेश द्वारा सभी कलाकारों अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में इस तरह के प्रदर्शन का आयोजन अकादमी के द्वारा किया जाएगा जिसमें कलाकार राज्य स्तर पर सभी कलाकारों को एक सशक्त मंच दिया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ राजेंद्र राजन, डॉ नाजिमा इरफान, डॉ इंदु प्रजापति, डॉ वंदना वर्मा, डॉ वंदना शर्मा, आंचल सिंह, विनीता गुप्ता, निशा गुप्ता, डॉ मणि भारद्वाज, अमित गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, विशाखा,वंदना गौतम निशू, चित्रा रानी आदि उपस्थित रहे

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *