IIMT ज्योतिष पर वर्कशॉप में हुए शामिल

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

IIMT Students Take parts, खाटू श्याम की नगरी में भारतीय

नई दिल्ली/जयपुर/खाटू धाम। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ज्योतिष छात्र/छात्राओं ने खाटू श्याम की नगरी खाटू धाम में आयोजित अभिनय एकादश अखिल भारतीय पराविज्ञान सम्मेलन -ज्योतिष चर्चा-11 में भाग लेकर ज्योतिष ज्ञान पर अपने विचार रखे। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ज्योतिष विभाग प्रभारी ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी, मोटिवेशनल स्पीकर व आचार्य पं नरेश शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर हिमशिखा बंसल ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया।

तीन दिनी चर्चा

ज्योतिष चर्चा में तीनों दिन ज्योतिष विभाग प्रभारी ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी ने देश-विदेश के ज्योतिषियों को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में संचालित ज्योतिष कोर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया।

इन्होंने लिया भाग

आशा त्यागी ने बताया की ज्योतिष कोर्स के विद्यार्थी अश्विनी कुमार, मुनेंद्र त्यागी, अनुष्का त्यागी, अनुष्का शर्मा, संगीता शर्मा, मोनिका त्यागी विनय गोयल,बिंदु नागर का चयन आनलाइन साइट एस्ट्रो भाग्य ने किया है और अन्य छात्र भी चयन की प्रक्रिया में हैं। यह कोर्स की सफलता और सभी विद्वान आचार्य और फैकल्टी के अथक प्रयास का नतीजा है।पं नरेश शर्मा ने ज्योतिष के गूढ़ रहस्य और अनिवार्यता को समझाया।

इन्होंने लिया भाग

कार्यक्रम में आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ज्योतिष छात्रा प्रतिभा वर्मा, डा0 तरूणा शर्मा, संगीता शर्मा, राकेश कुमार अग्रवाल, अनिल माथुर, त्रिवेणी लावण्या, कृष्ण कुमार महर्षि, दविन्दर जीत जी ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र बंसल कानूनगो फिरोजपुर थे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *