जश्न मना रहे अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन, दुबई में मना रहे थे जश्न, पत्नी का रोे-रोकर बुरा हाल, सिर में चोट से हुई राकेश चंद्र स्वामी की मौत
नई दिल्ली/मुंबई। छोटे पर्दे के सुपर स्टार माने जाने वाले अर्जुन बिजलानी के घर में नए साल की शुरूआत बुरी खबर से हुई। अर्जुन अपने परिवार के संग एक जनवरी को दुबई में नए साल का जश्न मना रहे थे, उसी वक्त उनके ससुर राकेश चंद्र स्वामी की मौत की खबर मिली। सारे कार्यक्रम छोड़कर अर्जुन उनकी पत्नी हिन्दुस्तान लौट आए। अर्जुन अपने ससुर से बेहद करीबी थे और उन्हें पिता तुल्य मानते थे। अंतिम संस्कार में अर्जुन भावुक नजर आए और उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। परिवार इस अपार क्षति से गहरे सदमे में है।
सिर में चोट से मौत
अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी 73 साल के थे। उन्हें कुछ दिनों पहले ही सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी थी। इलाज के दौरान ही उन्होंने 1 जनवरी की दोपहर दम तोड़ दिया। टिलेटर पर रहने के बावजूद वे बच नहीं सके। अर्जुन और नेहा दुबई में न्यू ईयर वेकेशन मना रहे थे, लेकिन यह दुखद खबर मिलते ही वे तुरंत मुंबई लौट आए। उनके अंतिम संस्कार में छोटे पर्दे के कई कलाकार और तमाम करीबी और रिश्तेदार भी शामिल हुए।