साध्वी प्राची के बिगड़े बोल

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंची थी साध्वी, बोलीं आरएसएस विरोधियों के ना काम नेक ना बाप एक, लव जिहाद पर प्रहार

मेरठ। आरएसएस के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महानगर में एक हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने पहुंची साध्वी प्राची के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि जो आरएसएस का विरोध करते हैं उनके ना काम नेक हैं ना बाप एक है। हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची ने पहुंच कर कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज के समय अगर हमे सुरक्षित रहना है तो एकजुट और अपने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ानी पड़ेगी।

ना बाप एक ना काम नेक

साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो RSS का विरोध कर रहे हैं उस से खतरा महसुस कर रहे हैं उनके न तो काम नेक हैं और न ही बाप एक है। इसके साथ उन्होंने लव जिहाद पर भी कहा कि वो कलावा पहन कर चमचमाती हुई बाइक पर आता है और अपना नाम हैप्पी, पप्पू , कल्लू आदि बताकर अपनी बातों में साने का काम करते हैं।

बेटियों पर रखें नजर

सम्मेलन में पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि बेटियों पर नजर रखें। आज के दौर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन चल रहा है। बेटियाें से मेरा अनुरोध है कि छोटे कपड़े पहनकर गंदी रील न बनांए बल्कि ऐसी रील बनांए जिससे उनके बाप की इज्जत पर आंच न आए और वह इस बात को गर्व से कह सके कि रील में उसकी बेटी है।उन्होंने कहा कि मेरे एक कार्यक्रम के दौरान नीले ड्रम का भी जिक्र आया था। मैं साफ कहना चाहूंगी कि इस प्रकार के संस्कार कॉन्वेंट की शिक्षा से बच्चों में आ रहे हैं। हम सरस्वती शिशू मंदिर, गुरूकुल आदि को भूल अपने संस्कारों को छोड रहे हैं इसलिए आज हमारे बच्चों में इस प्रकार के विचार आ रहे हैं और इस प्रकार की घटनांए हो रही हैं।

राष्ट्र में संघ हर क्षेत्र में आगे

साध्वी ने संघ की शान में खूब कसीदे कढे और कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से हर क्षेत्र में तत्पर है। आज ये सम्मेलन इस लिए कि किए जा रहे हैं कि हमारा संघ आत हर घर तक पहुंच गया है। शिक्षा से लेकर हर एक क्षेत्र में हम हमेशा आगे हैं। इसके बाद भी कुछ विरोधी इसका विरोध करते हैं।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *