श्री शिव दुर्गा मंदिर में की गई पूजाअर्चना, स्वर्गीय धर्मवीर सैनी की स्मृति व मंदिर की स्थापना का दिवस, मंदिर समिति का बड़ा योगदान
मेरठ। महानगर के एनएच-58 मोदीपुरम बाईपास स्थित अंसल कोर्ट यार्ड कालोनी के श्रीशिव दुर्गा मंदिर की स्थापना दिवस के मौके पर विशाल भंडारा किया गया। इससे पहले मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करायी गयी। पूजा अर्चना में पुजारी संदीप पैन्यूली समेत मंदिर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। पूजा के उपरांत विशाल भंडारा किया गया। इसके आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा कालोनी के लोगों ने भी भाग लिया। पुजारी पंड़ित संदीप पैन्यूली ने बताया कि यह भंडारा सामाजिक कार्यकर्ता कालोनी के संदीप सैनी के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री धर्मवीर सैनी की स्मृति में आयोजित किया गया।
इनका रहा सहयोग
पूरे आयोजन में मंदिर समिति के पुजारी व अखिल भारतीय हिंदू परिषद मंडल उपाध्यक्ष संदीप पैन्यूली , नवीन कुमार भारद्वाज, नीरज गुप्ता, संदीप सैनी, जितेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, अभिषेक सिंह, तेज सिंह नागर, कुलदीप सिंह, पवन सिंह, जयवीर सिंह शामिल रहे।