हाउस अरेस्ट पर बिफरे भाटी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

जिला कांग्रेस की प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी, जिलाध्यक्ष बोले ठीक नहीं अफसरों का रवैया, SIR की गिनाई खामियां

मेरठ। बहसूमा प्रकरण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा एसआईआर में गंभीर खामियों का आरोप लगाया है। गौरव भाटी पार्टी कार्यालय चंदन भवन पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर मामले में प्रशासन हाउस अरेस्ट करा देता है। यह प्रवृत्ति उचित नहीं। बहसूमा प्रकरण बेहद गंभीर है। कांग्रेसी पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट करा दिया गया। अगर आगे भी ऐसा हुआ तो हम एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।

SIR यानि खामियां बेशुमार

वहीं एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट के बारे में कहा कि बहुत से बूथ पर एक ही मकान नंबर पर दोनों समुदाय की वोट कैसे आ गई जब ये एसआईआर की प्रक्रिया इतनी बारीकी के साथ की गई तो फिर एक ही मकान में ये लोग कैसे आ गए इस पर चुनाव आयोग द्वारा कैसे काम किया जा रहा वो सब देख रहे हैं। एसआईआर में मिले नोटिस के दौरान लोगों को आ रही समस्याओं को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के एसआईआर में चुनाव आयोग ‘सामान्य निवास प्रमाण पत्रÓ स्वीकार नहीं कर रहा है, जिससे हजारों मतदाता परेशान हैं. आयोग ‘स्थायी निवास प्रमाण पत्र को ही मान्य मानता है. इस वजह से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने में कठिनाई हो रही है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान राकेश कुशवाह, सुनीता मंडल, अरुण कौशिक, सत्यप्रकाश शर्मा, अरुण त्यागी, तरुण शर्मा, हरिओम त्यागी, इमरान कुरैशी, उमरदराज़, उवैस अंसारी, इरशाद सैफी, हाजी शब्नूर, मतलूब, फैसल मंसूरी, जितेंद्र पांचाल, नवीन गुर्जर, भूरा मुंडाली आदि शामिल रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *